राजस्थान के सीकर के नेछवा थाना क्षेत्र में एक सांड को सवारी गाड़ी से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और गौ सेवकों में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना नेछवा कस्बे के बावरी मोहल्ले की है। एक सवारी से भरी पिकअप गाड़ी से सांड टकरा गया, जिससे गाड़ी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गुस्साए चालक ने इसके बाद सांड को बार-बार टक्कर मार दी, जिससे सांड की मौत हो गई।
 |
| वायरल तस्वीर | सोशल मीडिया |
वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और गौ सेवक नेछवा थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की। नेछवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह घटना स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।