BSEB 10th Exam Answer Key: मैट्रिक परीक्षा 2025 के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी पर इस तारीख तक आपत्ति दर्ज करें

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी यानी आंसर-की जारी कर दी है. छात्र और छात्राएं अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर इस उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. उत्तर कुंजी के माध्यम से वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और इस सेक्शन में संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं.

उत्तर कुंजी या आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करने करें?
यदि किसी परीक्षार्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों पर कोई आपत्ति है, तो वे अपनी आपत्ति 10 मार्च 2025 तक वेबसाइट पर दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें objmatric.biharboardonline.com पर जाकर 'रजिस्टर ऑब्जेक्शन रिगार्डिंग आंसर की मैट्रिक एग्जाम 2025' लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपनी कक्षा चुनकर, रोल नंबर व रोल कोड दर्ज करें.
इसके बाद लॉग इन पर क्लिक करें और आंसर-की चेक करें. यदि कोई आपत्ति है, तो आपत्ति दर्ज करें.

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10 मार्च 2025 शाम 5 बजे तक ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी. इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने