आईपीएल के 18वें सीजन के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 1 विकेट से हरा दिया.
लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चौथा मुकाबला सोमवार को विशाखापत्तनम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने रोमांचक मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया.
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का स्कोर बनाया. वहीं दिल्ली की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाया और इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंद में 75 रन और मिचेल मार्श ने 36 गेंद में 72 रन बनाया. वहीं, दिल्ली के लिए आशुतोष शर्मा सावधानी से खेलते हुए 31 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे. अंतिम छक्के के साथ आशुतोष ने दिल्ली को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम कर लिया.