मुंबई: ट्रक में लदे सिलेंडर में धमाका...

महाराष्ट्र के मुंबई में गैस सिलिंडरों से लदे एक ट्रक में बड़ा धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि आग की ऊंची लपटें देखी गई. इसके साथ ही आवाज भी दूर दूर तक सुनाई दी. हादसे में आसपास के कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात 9.50 बजे की है. मुंबई के धारावी इलाके में एक ट्रक में रखे दो गैस सिलिंडरों में धमाका हो गया. जिसके बाद आग लग गई. यह घटना सायन-धारावी लिंक रोड पर नेचर पार्क के पास हुई. मौके पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया. हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.

अधिकारियों के मुताबिक धमाके के बाद से इलाके में दहशत फैल गई और सायन-धारावी लिंक रोड पर कुछ समय के लिए भारी ट्रैफिक जाम लग गया. फिलहाल आग लगने की वजह का अभी पता लगाया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने