IPL 2025: पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया

आईपीएल 2025 के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से हरा दिया है. पंजाब का इस सीजन में 4 मैच में ये तीसरा जीत है. पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला मंगलवार को मोहाली में खेला गया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. प्रियांश आर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 39 गेंदों में शतक जड़ा, जो आईपीएल के इतिहास में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ शतक है. उन्होंने कुल 42 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल थे. उनके अलावा शशांक सिंह ने नाबाद 52 रनों का योगदान दिया.
लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्यक्रम में विकेटों के गिरने से टीम दबाव में आ गई. डेवोन कॉनवे ने 69 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 42 रनों का योगदान दिया. अंततः चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी और मैच 18 रनों से हार गई.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने