आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियन्स को 12 रनों से हरा दिया है. यह बेंगलुरु की वानखेड़े में 10 साल बाद पहली जीत है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियन्स के बीच यह मुकाबला सोमवार को मुंबई में खेला गया.
बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंद में 64 रनों की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम कर लिया. जवकि विराट कोहली ने 42 गेंद में 67 रनों की क्लासिक पारी खेली. अंत में जितेश शर्मा ने सिर्फ 19 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे.
222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही. हालांकि तिलक वर्मा ने 56 रन और हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 42 रन बनाकर उम्मीदें जगाईं, लेकिन बेंगलुरु के गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने चार विकेट लेकर मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दीं. अंत में लगातार गिरते विकेटों के चलते टीम 9 विकेट खोकर 209 रनों पर ही सिमट गई.