प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में आए इस भूकंप पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना की. उन्होंने दोनों देशों को हर संभव सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्पर रहने का निर्देश दिया. पिछले साल भी भारत ने 'ऑपरेशन साद्भाव' के तहत वियतनाम, लाओस और म्यांमार में बाढ़ और तूफान के दौरान सहायता भेजी थी.
म्यांमार में भूकंप का केंद्र मंडाले के निकट था, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ. रिपोर्टों के अनुसार, इमारतें, पुल और एक मठ भी इस आपदा में नष्ट हो गए. थाईलैंड में भी भूकंप के झटकों से बैंकॉक में एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत गिर गई, जिससे व्यापक क्षति हुई. इस मलबे मेें कई मजदूर दब गए. जिसमें कम से कम 10 मजदूरों की मरने की खबर है.

.png)