हरियाणा के मानेसर स्थित गढ़ी हरसरू में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और स्थानीय नेताओं की एक अहम बैठक हुई। यह बैठक सतीश सैनी के आमंत्रण पर आयोजित की गई थी, जिसमें जनशक्ति रेलवे यूनियन के राष्ट्रीय सचिव और लोजपा (रामविलास) हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने शिरकत की। इस राजनीतिक दौरे का मुख्य मकसद आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारी करना, संगठन का विस्तार करना और क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता बढ़ाना था।


नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत
गढ़ी हरसरू पहुंचने पर रामबाबू गुप्ता का स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पवन सैनी ने रामबाबू गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और जगबीर सैनी ने उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट की। इस मौके पर पार्टी के हरियाणा प्रदेश सचिव राजीव रंजन और चरखी दादरी जिला सचिव विजयदीप भी मौजूद रहे।नगर निकाय चुनाव जीतने का संकल्प
बैठक के दौरान मानेसर क्षेत्र के राजनीतिक हालात और आने वाले नगर निकाय चुनावों पर विस्तार से बातचीत हुई। चर्चा में यह बात सामने आई कि पिछले पार्षद चुनाव में सतीश सैनी बहुत कम वोटों के अंतर से हार गए थे। अपनी उस हार को देखते हुए सतीश सैनी ने इस बार संकल्प लिया है कि वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ मिलकर सैनी समाज और पूर्वांचल समाज को एकजुट करेंगे और अगले चुनाव में जीत हासिल करेंगे।सैनी और पूर्वांचल समाज का गठबंधन
मानेसर और गढ़ी हरसरू के औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ पूर्वांचल और स्थानीय सैनी समाज की बड़ी आबादी रहती है। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अगर सैनी समाज और पूर्वांचल समाज एक साथ आकर काम करें, तो मानेसर क्षेत्र में एक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक ताकत बनेगी। इसी रणनीति को ध्यान में रखते हुए आगे की रूपरेखा तैयार की गई है।मानेसर में खुलेगा नया पार्टी कार्यालय
दावा है कि संगठन को मजबूत करने के लिए सैनी समाज के सहयोग से गढ़ी हरसरू और मानेसर क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नया कार्यालय खोला जाएगा। इस कार्यालय के जरिए गाँव और आसपास की कॉलोनियों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और जनसेवा के काम किए जाएंगे।चिराग पासवान की जनसभा की योजना
जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में इस दफ्तर से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। इसके बाद लोजपा लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान की जनसभाएं आयोजित की जाएंगी और फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी जनसभा कराने की योजना बनाई गई है।
Tags
ख़बर
राजनीति
हरियाणा
Chirag Paswan
Garhi Harsaru News
Haryana Politics
LJP Ramvilas
Manesar Politics
Municipal Elections Haryana
Rambabu Gupta