अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक बस तेज पानी के बहाव में बहकर पलट गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हुई, जहां सड़क पर अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और बस बहाव की चपेट में आ गई.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में देखा गया कि बस चालक जलभराव वाले हिस्से को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज धारा के कारण वाहन बह गया और पलट गया.
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में कई यात्री सवार थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों व बचाव टीमों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. कुछ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अन्य के घायल या लापता होने की आशंका जताई जा रही है.
अफगानिस्तान में इन दिनों लगातार भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी हुई है. हाल ही में देश के कई प्रांतों में बाढ़ और खराब मौसम के कारण 15 से ज्यादा लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और अचानक आने वाली बाढ़ के कारण इस तरह के हादसे बढ़ रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ वाले क्षेत्रों में यात्रा से बचें और सतर्क रहें.