बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट 29 मार्च को जारी कर दिया. बोर्ड ने यह परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया, जिसके साथ ही करीब 15 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया.
इस वर्ष कुल 15 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से लगभग 12.35 लाख छात्र सफल घोषित हुए हैं. जिसका कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा.
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी की. इस बार जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया. दोनों छात्राओं ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त किए.
बोर्ड के अनुसार, परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 में राज्यभर के 1,699 केंद्रों पर किया गया था और मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की गई.
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और matricbiharboard.com पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी.
.png)