आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, डेब्यू में छाए कूपर कोनोली

आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में जीत का हीरो डेब्यू कर रहे कूपर कोनोली बने.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 162 रन बनाए और पंजाब किंग्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में पंजाब की टीम ने यह लक्ष्य आखिरी ओवरों में हासिल किया, लेकिन मैच काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा.

पंजाब की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई. एक समय टीम का स्कोर 110/2 से 118/6 हो गया, जिससे मैच गुजरात की ओर झुकता दिख रहा था.

ऐसे मुश्किल समय में कूपर कोनोली ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को संभाला. उन्होंने नाबाद 72 रन बनाए और अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाई. श्रेयास अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने संयम बनाए रखा और आखिरकार लक्ष्य हासिल कर लिया.

हालांकि, मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को चोट भी लगी, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई थी. बावजूद इसके, टीम ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया.

यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कूपर कोनोली की डेब्यू पारी ने पंजाब किंग्स को सीजन की शानदार शुरुआत दिलाई.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने