संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 24 मई 2026 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के माध्यम से लिए गए स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2026 (IFoS Mains 2026) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर मुख्य परीक्षा में जगह बनाने वाले कुल 1,046 उम्मीदवारों के अनुक्रमांक (Roll Numbers) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी सफल अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी वर्तमान में पूरी तरह से अनंतिम (Provisional) है।
.png)
अगर पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 में कुल 150 रिक्तियां थीं, जिसके लिए मुख्य परीक्षा हेतु 2,116 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इस साल वैकेंसी लगभग आधी होने के कारण मुख्य परीक्षा की रेस में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है, जिससे मुकाबला काफी कड़ा हो गया है।
https://upsconline.nic.in) पर लॉगिन करके अपने विवरण प्रस्तुत, अपडेट या उनकी पुनः पुष्टि करनी होगी। इस ऑनलाइन विंडो के खुलने की तारीख की घोषणा आयोग द्वारा यथासमय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
इस विंडो के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी:
.png)
वैकेंसी आधी होने से मुकाबला हुआ कड़ा: समझें आंकड़ों का गणित
इस वर्ष भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFoS) 2026 के तहत कुल 80 रिक्तियों (Vacancies) को अधिसूचित किया गया था। इन 80 पदों के मुकाबले मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1,046 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।अगर पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 में कुल 150 रिक्तियां थीं, जिसके लिए मुख्य परीक्षा हेतु 2,116 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इस साल वैकेंसी लगभग आधी होने के कारण मुख्य परीक्षा की रेस में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है, जिससे मुकाबला काफी कड़ा हो गया है।
मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देश और विंडो
सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए आयोग के आधिकारिक पोर्टल (https://upsconline.nic.in) पर लॉगिन करके अपने विवरण प्रस्तुत, अपडेट या उनकी पुनः पुष्टि करनी होगी। इस ऑनलाइन विंडो के खुलने की तारीख की घोषणा आयोग द्वारा यथासमय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
इस विंडो के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी:
- संवर्ग वरीयता (Cadre Preference): भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2026 के लिए उम्मीदवारों को अपनी संवर्ग वरीयता का विवरण अनिवार्य रूप से देना होगा।
- परीक्षा शुल्क: महिला, पीडब्ल्यूबीडी (PwBD), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। इन श्रेणियों को छोड़कर शेष सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
- विशेष सहायता विवरण: जिन उम्मीदवारों को स्क्राइब (लेखक), सहायक उपकरण या बड़े फॉन्ट वाले प्रश्न पत्र की आवश्यकता है, उन्हें इससे संबंधित विवरण इसी विंडो के माध्यम से अपडेट करने होंगे।
एक उम्मीदवार का परिणाम रोका गया
आयोग ने अधिसूचना में विशेष रूप से जानकारी दी है कि अनुक्रमांक (Roll Number) 6300119 वाले एक उम्मीदवार का परिणाम फिलहाल जारी नहीं किया गया है। अदालत में चल रहे एक मामले के कारण इस उम्मीदवार का रिजल्ट रोक दिया गया है, जो कोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन होगा।कटऑफ और उत्तर कुंजी (Answer Key) पर अपडेट
आयोग ने साफ किया है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 (जिसके माध्यम से यह स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ था) के अंक, कटऑफ मार्क्स और फाइनल आंसर की अभी जारी नहीं की जाएगी। भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2026 और सुनील सेवा परीक्षा, 2026 की संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूरी होने (अंतिम परिणाम की घोषणा) के बाद ही यह सारा डेटा आयोग की वेबसाइट (https://upsc.gov.in) पर अपलोड किया जाएगा।सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर
नतीजों या मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की शंका या तकनीकी समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार यूपीएससी के कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं:- टेलीफोन नंबर: 011-40303444 / 24041001
- समय: सुबह 09:00 बजे से रात 08:00 बजे के बीच
Tags
ख़बर
नौकरी
सरकारी नौकरी
Govt Jobs 2026
Indian Forest Service Result
Sarkari Result
UPSC IFoS Result 2026
UPSC Mains Exam
UPSC Prelims 2026