यूरोपीय फुटबॉल और स्पैनिश ला लीगा के दिग्गज क्लब रियल मैड्रिड ने ट्रांसफ़र विंडो में बड़ा कदम उठाते हुए लेवांते यूडी के 21 वर्षीय स्टार फॉरवर्ड कार्लोस एस्पी (Carlos Espí) को अपने साथ जोड़ लिया है। रियल मैड्रिड ने कार्लोस एस्पी के रिलीज क्लॉज की पूरी रकम चुकाकर इस सौदे को अंतिम रूप दिया है। इस बड़े ट्रांसफर के साथ ही कार्लोस एस्पी अगले पांच सीज़न यानी 30 जून 2031 तक सैंटियागो बर्नाबेउ में सफेद जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। फुटबॉल जगत में इस ट्रांसफर की चर्चा काफी तेजी से हो रही है क्योंकि क्लब ने एक बेहतरीन युवा स्ट्राइकर पर लंबा दांव खेला है।
हाल ही में समाप्त हुए 2025–26 सीज़न में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। एस्पी ने ला लीगा के 25 मैचों में 11 गोल ठोक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके इस निरंतर और प्रभावी प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें ला लीगा का सर्वश्रेष्ठ U-23 (अंडर-23) खिलाड़ी चुना गया था।
![]() |
| Image Credit: instagram.com/cespi10 |
25 मिलियन यूरो का रिलीज क्लॉज किया ट्रिगर
कार्लोस एस्पी को साइन करने के लिए रियल मैड्रिड ने लेवांते यूडी के साथ सीधे बातचीत के बजाय उनके अनुबंध में मौजूद €25m (25 मिलियन यूरो) के रिलीज क्लॉज को सक्रिय (Trigger) किया है। रियल मैड्रिड की ओर से लेवांते को औपचारिक पत्र भेज दिया गया है, जिसके बाद खिलाड़ी तुरंत मैड्रिड पहुंच चुके हैं। मैड्रिड में मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही यह ट्रांसफर औपचारिक रूप से पूरा हो गया है और क्लब ने 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है।कैसा रहा है लेवांते में कार्लोस एस्पी का सफर?
महज 21 साल की उम्र में कार्लोस एस्पी ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। लेवांते यूडी के लिए अपने तीन सीज़न के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुल 66 मुकाबले खेले और 20 गोल दागे।हाल ही में समाप्त हुए 2025–26 सीज़न में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। एस्पी ने ला लीगा के 25 मैचों में 11 गोल ठोक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके इस निरंतर और प्रभावी प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें ला लीगा का सर्वश्रेष्ठ U-23 (अंडर-23) खिलाड़ी चुना गया था।
