उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 19 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ गांव के ही छह युवकों द्वारा दरिंदगी करने का संगीन मामला उजागर हुआ है। आरोपियों ने न केवल छात्रा के साथ हैवानियत की, बल्कि इस घिनौनी वारदात का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद जब मनचलों ने पीड़िता को फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, तो उस खौफ और सामाजिक लोक-लाज के डर से टूटकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

गहरे सदमे में डूबी छात्रा ने परिजनों के घर पर न होने के दौरान में घर में रखी चूहामार दवा खा ली। तबीयत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उसे गुरसराय के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत में कुछ सुधार बताकर छुट्टी दे दी। हालांकि, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे उसकी हालत फिर से गंभीर रूप से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन तड़के चार बजे उसे लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं।
मृतका के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील समेत छः आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक दुष्कर्म) तथा अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी झांसी विकास कुमार के अनुसार, मामला दर्ज करते ही पुलिस टीमों ने तेजी से दबिश दी और छह में से पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से कुछ नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को सख्त से सख्त कानूनी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान परिजनों ने स्पष्ट रूप से बताया कि गांव का ही सुशील नामक व्यक्ति है जिससे मृतका की बातचीत पहले भी होती थी। परिजनों द्वारा यह भी मेंशन किया गया है कि सुशील व उसके अन्य 5-6 साथियों ने मृतका के साथ छेड़खानी की थी।

कैसे शुरू हुआ प्रताड़ना का यह सिलसिला
पीड़ित परिवार के अनुसार, प्रताड़ना की यह घटना अचानक नहीं घटी, बल्कि इसके पीछे लगातार होती आ रही छेड़छाड़ जिम्मेदार थी। घटना की शुरुआत तब हुई जब छात्रा रविवार को अपने घर के निकट बने बाड़े में काम के सिलसिले में जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने उसके साथ राह चलते गलत नीयत से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर इस बात की जानकारी तुरंत अपने घर के सदस्यों को दी। इसके बाद परिजनों ने बिना कोई विवाद बढ़ाए, समझदारी दिखाते हुए आरोपियों के घर जाकर उनके परिवारवालों से शिकायत दर्ज कराई। परिजनों को उम्मीद थी कि शिकायत के बाद युवक बाज आ जाएंगे, लेकिन दरिंदों के इरादे और ज्यादा खतरनाक हो चुके थे।विवाहघर के सन्नाटे में हैवानियत की हदें पार
शिकायत किए जाने से बौखलाए आरोपी अगले ही दिन दोपहर के वक्त मौके की तलाश में जुट गए। जब युवती दोबारा बाड़े की तरफ गई, तो घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे अकेला पाकर जबरन दबोच लिया। उसे घसीटते हुए पास ही स्थित एक विवाहघर के सुनसान कमरे में ले जाया गया। वहां छह युवकों ने मिलकर बारी-बारी से छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की ने जब शोर मचाने और विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की।वीडियो वायरल करने का ब्लैकमेल और खौफनाक अंत
दरिंदगी करने के बाद भी मनचलों का मन नहीं भरा। वारदात के दौरान उन्होंने अपने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। आरोपी जाते-जाते पीड़िता को यह धमकी दे गए कि यदि उसने इस घटना का जिक्र किसी से भी किया, तो ये तस्वीरें और वीडियो पूरे गांव तथा सोशल मीडिया पर फैला दिए जाएंगे। लोक-लाज, बदनामी और ब्लैकमेलिंग के इस खौफनाक जाल से घबराकर युवती बुरी तरह टूट गई। घर पहुंचकर उसने रोते-बिलखते अपनी मां को आपबीती सुनाई।गहरे सदमे में डूबी छात्रा ने परिजनों के घर पर न होने के दौरान में घर में रखी चूहामार दवा खा ली। तबीयत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उसे गुरसराय के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत में कुछ सुधार बताकर छुट्टी दे दी। हालांकि, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे उसकी हालत फिर से गंभीर रूप से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन तड़के चार बजे उसे लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं।
पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की धरपकड़
अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलते ही गुरसराय थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आज दिनांक 22.09.2026 की सुबह सीएचसी गुरसराय से गुरसराय थाने में एक मेमो प्राप्त हुआ था कि इंदी गांव निवासी 19 वर्षीय युवती की विपाक्त पदार्थ खाने से मृत्यु हो गई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गुरसराय द्वारा तत्काल मौके पर जाकर परिवारीजन से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया… pic.twitter.com/EXnQRt3bG5
— Jhansi Police (@jhansipolice) September 22, 2026
मृतका के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील समेत छः आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक दुष्कर्म) तथा अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी झांसी विकास कुमार के अनुसार, मामला दर्ज करते ही पुलिस टीमों ने तेजी से दबिश दी और छह में से पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से कुछ नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को सख्त से सख्त कानूनी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान परिजनों ने स्पष्ट रूप से बताया कि गांव का ही सुशील नामक व्यक्ति है जिससे मृतका की बातचीत पहले भी होती थी। परिजनों द्वारा यह भी मेंशन किया गया है कि सुशील व उसके अन्य 5-6 साथियों ने मृतका के साथ छेड़खानी की थी।
Tags
उत्तर प्रदेश
क्राइम
ख़बर
जुर्म
झांसी
Crime News Hindi
Jhansi Crime
Jhansi Gangrape News
UP Crime News
Uttar Pradesh Police