आईपीएल के 18वें सीजन के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को चार विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला रविवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए. जवाब में चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
चेन्नई की ओर से रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 53 रन बनाकर आउट हुए. चेन्नई के लिए नूर मोहम्मद ने भी 4 विकेट झटके. वहीं मुंबई के लिए विग्नेश ने 3 विकेट झटके. बता दें कि मुंबई की टीम पिछले 13 सीजन से अबतक अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है.
IPL 2025: तीसरे मुकाबले में CSK ने MI को 4 विकेट से दी मात
0
3/24/2025 01:51:00 am
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HWB News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट एचडब्ल्यूबी न्यूज़ पर पढ़ें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों से जुड़ी देश- विदेश की ख़बरें।
For more related stories, follow HWB News.
.png)