पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा ब्लॉक में सोमवार रात एक भीषण हादसा हो गया. ब्लॉक के धोलाघाट गांव में एक घर में गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि मृतक संभवतः एक ही परिवार के थे. हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा रात करीब 9 बजे हुआ. एसपी कोटेश्वर राव के मुताबिक, घर में दो गैस सिलेंडर थे, और संदेह है कि अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई, जिससे सिलेंडर में विस्फोट हुआ. धमाका इतना तेज था कि घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई.
पुलिस ने तुरंत इलाके को घेरकर बचाव अभियान शुरू किया. मलबे से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं, और स्थिति अब नियंत्रण में है. फिलहाल, पुलिस घटना की विस्तार से जांच कर रही है.