मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के अनुसार, 2 से 8 मार्च 2026 के बीच किए गए अध्ययन में पीएम मोदी अपने वैश्विक समकक्षों से काफी आगे रहे. सर्वे सात दिन के मूविंग एवरेज पर आधारित है, जिसमें विभिन्न देशों के वयस्कों की राय शामिल की गई. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में भारतीय राजनीति में भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कुल 8,931 दिनों का नेतृत्व पूरा कर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख नेता बन गए हैं.
दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग दोनों को 62 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है. तीसरे स्थान पर चेक गणराज्य के नेता को 57 प्रतिशत और चौथे स्थान पर अर्जेंटीना के नेता को 56 प्रतिशत रेटिंग प्राप्त हुई. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग मात्र 39 प्रतिशत रही, जिसके कारण वे टॉप-10 में भी जगह नहीं बना सके. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर को 24 प्रतिशत और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को केवल 17 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली.
यह रिपोर्ट पीएम मोदी की निरंतर लोकप्रियता को रेखांकित करती है. सत्ता में रहते हुए भी उनकी रेटिंग अन्य नेताओं से काफी ऊंची बनी हुई है. मॉर्निंग कंसल्ट की यह रैंकिंग दुनिया भर के लोकतांत्रिक नेताओं की जनसमर्थन को मापने का एक महत्वपूर्ण मानदंड मानी जाती है. पीएम मोदी की यह सफलता भारत की वैश्विक छवि को और मजबूत करती है तथा उनके विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताई जा रही है.
ट्रंप की तुलना में मोदी का जलवा कायम रहना वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी की छवि विकास, सुशासन और मजबूत विदेश नीति से जुड़ी हुई है, जो उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाए रखती है. यह रिपोर्ट एक बार फिर साबित करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल भारत बल्कि विश्व मंच पर भी सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित हैं.
.png)