WPL फाइनल: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से दी मात

ट्रॉफी के साथ मुंबई इंडियन्स की टीम | फोटो: WPL
महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हरा दिया है. इसी के साथ मुंबई एक बार फिर महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया. टूर्नामेंट का तीसरा फाइनल मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. 
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी. इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. इससे पहले हरमनप्रीत कौर की टीम ने पहले संस्करण के फाइनल में दिल्ली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HWB News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट एचडब्ल्यूबी न्यूज़ पर पढ़ें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों से जुड़ी देश- विदेश की ख़बरें।

For more related stories, follow HWB News.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ