आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है. यह हैदराबाद के टीम की 6 मैच में दूसरी जीत है. सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला शनिवार को हैदराबाद में खेला गया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए. जवाब में 246 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 247 बनाए और मैच को अपने नाम कर लिया.
पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 36 गेंदों में 82 रन बनाए. जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंद में 42 रनों की पारी खेली.
हैदराबाद के लिए बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त शतकीय पारी खेली और 55 गेंदों में 141 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम कर लिया. जबकि ट्रेविस हेड ने भी 37 गेंदों में 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट झटके.