नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिले (North-West District) ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय गिरोहों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस की समर्पित टीमों ने अलग-अलग इलाकों में 4 विशेष एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशन (NDPS Operations) चलाकर एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।


इस कार्रवाई में पुलिस ने 1.180 किलोग्राम बेहद महंगी 'हाइड्रोपोनिक वीड' (Hydroponic Weed - OG), 10.530 किलोग्राम गांजा, 396.33 ग्राम कमर्शियल मात्रा में हेरोइन और 9.76 ग्राम MDMA जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हाइड्रोपोनिक वीड की कीमत लगभग 1.1 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने इस सिलसिले में एक नाइजीरियन महिला सप्लायर समेत 5 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। तस्करों के पास से ₹28,800 की नकदी, 13 मोबाइल फोन, 2 डिजिटल वजन मशीनें और ड्रग्स पैक करने का सामान बरामद हुआ है।
उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 1.180 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (OG) के दो पैकेट मिले। पूछताछ में सामने आया कि संदीप B.Com ड्रॉप-आउट है और साल 2025 में कोलकाता में ब्लिंकिट (Blinkit) में डिलीवरी बॉय का काम करता था। जल्दी और आसान पैसा कमाने के चक्कर में वह हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के अवैध धंधे में उतर गया। इस संबंध में मौर्य एन्क्लेव थाने में FIR दर्ज की गई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जोइनल एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास और NDPS एक्ट समेत 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में थाना आदर्श नगर में FIR दर्ज की गई है।
जब पुलिस ने नसीम से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने खुलासा किया कि वह उत्तम नगर में रहने वाली एक नाइजीरियन महिला से MDMA ड्रग्स खरीदता था। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उत्तम नगर (ओम विहार) में छापा मारा और नाइजीरियन महिला 'लेडी' को 9.76 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार कर लिया।
महिला के पास से 296.17 ग्राम हेरोइन, ₹28,800 ड्रग बिक्री के पैसे, 12 मोबाइल फोन और स्मैक पैकिंग का सामान मिला। पुलिस के अनुसार, यह महिला पहले भी NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। इस संबंध में थाना जहांगीरपुरी में FIR दर्ज की गई है।
पुलिस ने इस सिलसिले में एक नाइजीरियन महिला सप्लायर समेत 5 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। तस्करों के पास से ₹28,800 की नकदी, 13 मोबाइल फोन, 2 डिजिटल वजन मशीनें और ड्रग्स पैक करने का सामान बरामद हुआ है।
दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन, नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार:
1. मेट्रो स्टेशन के पास 1.1 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (Anti-Narcotics Squad) को मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास महंगी ड्रग्स की सप्लाई की सटीक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर हावड़ा (पश्चिम बंगाल) निवासी संदीप सिंह (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया।उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 1.180 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (OG) के दो पैकेट मिले। पूछताछ में सामने आया कि संदीप B.Com ड्रॉप-आउट है और साल 2025 में कोलकाता में ब्लिंकिट (Blinkit) में डिलीवरी बॉय का काम करता था। जल्दी और आसान पैसा कमाने के चक्कर में वह हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के अवैध धंधे में उतर गया। इस संबंध में मौर्य एन्क्लेव थाने में FIR दर्ज की गई है।
2. आदर्श नगर में 10.5 किलो गांजे के साथ पुराना अपराधी अरेस्ट
20 जुलाई की देर रात एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने राणा प्रताप रोड, आदर्श नगर में छापेमारी की। यहाँ से जोइनल (34 वर्ष) नामक व्यक्ति को 10.530 किलोग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों दबोचा गया।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जोइनल एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास और NDPS एक्ट समेत 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में थाना आदर्श नगर में FIR दर्ज की गई है।
3. लाल बाग में हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तम नगर से नाइजीरियन महिला गिरफ्तार
19 जुलाई को थाना आदर्श नगर की टीम ने लाल बाग, आजादपुर में रेड मारकर नसीम और एक बाल अपचारी को पकड़ा। उनके पास से 100.16 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन और मोबाइल बरामद हुआ।जब पुलिस ने नसीम से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने खुलासा किया कि वह उत्तम नगर में रहने वाली एक नाइजीरियन महिला से MDMA ड्रग्स खरीदता था। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उत्तम नगर (ओम विहार) में छापा मारा और नाइजीरियन महिला 'लेडी' को 9.76 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार कर लिया।
4. जहांगीरपुरी में लेडी ड्रग पैडलर से 296 ग्राम हेरोइन और 12 मोबाइल बरामद
24 जुलाई को थाना जहांगीरपुरी की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी कर 25 वर्षीय महिला को पकड़ा।महिला के पास से 296.17 ग्राम हेरोइन, ₹28,800 ड्रग बिक्री के पैसे, 12 मोबाइल फोन और स्मैक पैकिंग का सामान मिला। पुलिस के अनुसार, यह महिला पहले भी NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। इस संबंध में थाना जहांगीरपुरी में FIR दर्ज की गई है।
नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है पुलिस
नॉर्थ-वेस्ट जिले के डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि इन 4 सफल ऑपरेशनों के जरिए दिल्ली में फैले एक बड़े ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विदेश और अन्य राज्यों से आ रही इन महंगी ड्रग्स की सप्लाई चेन कहाँ-कहाँ जुड़ी हुई है और इसमें कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं।
Tags
क्राइम
ख़बर
जुर्म
दिल्ली
Anti Narcotics Squad
Crime News
Delhi News
Delhi Police
Drug Bust
NDPS Act