पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में पुलिस को स्ट्रीट क्राइम और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इलाके में मुस्तैदी से गश्त कर रही पुलिस टीम ने एक आदतन अपराधी को दबोच लिया, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ हकला (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शशि गार्डन स्थित महात्मा गांधी कैंप की झुग्गियों का निवासी है। पकड़ा गया आरोपी पांडव नगर थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर (बैड कैरेक्टर) है और उसके खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस समय रहते हुई गिरफ्तारी से इलाके में चोरी और छिनैती जैसी वारदात की आशंका टल गई है।
पुलिस कर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और थोड़ी ही दूरी पर उसे दबोच लिया। जब पुलिस ने उससे भागने का कारण पूछा, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
जांच में सामने आया कि 30 वर्षीय दीपक ऑटो चालक के रूप में काम करता है और 10वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है। वह नशीले पदार्थों का आदी है और अपने शौक तथा जरूरतों को पूरा करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा है।
पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहां से खरीद कर लाया था और क्या इस नेटवर्क में उसके साथ कुछ अन्य सहयोगी भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गाजीपुर के पास संदिग्ध स्थिति में भागने की कोशिश
इलाके में गश्त और संदिग्धों की जांच के दौरान पुलिस टीम गाजीपुर में अफकॉन्स रोड और मुर्गा मंडी गोल चक्कर के पास तैनात थी। दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और मुर्गा मंडी गोल चक्कर की तरफ तेजी से भागने लगा।पुलिस कर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और थोड़ी ही दूरी पर उसे दबोच लिया। जब पुलिस ने उससे भागने का कारण पूछा, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
छिनैती और चोरी की नियत से घूम रहा था आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इलाके में छिनैती और चोरी की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।जांच में सामने आया कि 30 वर्षीय दीपक ऑटो चालक के रूप में काम करता है और 10वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है। वह नशीले पदार्थों का आदी है और अपने शौक तथा जरूरतों को पूरा करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा है।
आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी एक पुराना अपराधी है और उस पर पहले भी डकैती, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया, पांडव नगर, हजरत निजामुद्दीन और शकरपुर थानों में वर्ष 2007 से लेकर 2026 तक आठ अलग-अलग मामले दर्ज पाए गए हैं।पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहां से खरीद कर लाया था और क्या इस नेटवर्क में उसके साथ कुछ अन्य सहयोगी भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।